जिला बार एसोसिएशन हापुड़ के चुनाव में 13 मई को मतदान होगा। चुनाव को लेकर कचहरी में सरगर्मी तेज हो गई है। दोनों गुटों के अध्यक्ष और सचिव पदों के प्रत्याशी लगभग तय हो गए हैं।
नामांकन के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव होता है। पिछले साल 8 मई को मतदान हुआ था। 13 अप्रैल को बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक हुई थी।
जिसमें 2015-16 के लिए बार एसोसिएशन का चुनाव 13 मई को कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव अधिकारी सुशील चंद शर्मा को नियुक्त किया गया था। अध्यक्ष पद के लिए एक गुट से अनिल शिशौदिया।
सचिव पद पर रविंद्र निमेष और दूसरे गुट की ओर से अध्यक्ष पद पर केशव त्यागी और सचिव पद पर अजित चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। नामांकन दाखिल होने के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। आलम यह है कि कचहरी के अलावा मतदाताओं के घरों पर भी जनसंपर्क किया जा रहा है।