फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवकाश के दिन खुले बैंक, करीब 45 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन

विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित पीएनबी बैंक में रविवार को काम कराने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। शनिवार को अवकाश के बाद रविवार को जिले के सभी बैंक खुले रहे। दिनभर बैंक शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही, जिससे जिलेभर में करीब 45 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। सोमवार से लगातार तीन दिनों तक राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल रहेगी, ऐसे में लोगों को नकदी लेनदेन के साथ अन्य कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को माह का चौथा शनिवार और इसके बाद रविवार का अवकाश होना था लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मियों ने सोमवार से लगातार तीन दिन ही हड़ताल की घोषणा कर रखी है। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी का सामना करना पड़ा।
ऐसे में रविवार को जिलेभर में करीब 168 बैंक शाखाएं खुली रही और नियमित रूप से कार्य हुआ। शहर के गढ़ रोड, रेलवे रोड, पक्का बाग, बुलंदशहर रोड सहित सभी बैंकों को लेनदेन व अन्य दस्तावेज संबंधी कार्यों के लिए ग्राहकों की भीड़ काउंटरों पर उमड़ी रही।
विज्ञापन

सोमवार से लगातार तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा के कारण ग्राहक अपने बैंक संबंधी कार्य कराने के लिए बैंक पहुंचे। हालांकि जहां आम दिनों में इन बैंक शाखाओं से करीब 80 करोड़ रुपये का लेनदेन होता था, रविवार को अवकाश के दिन बैंक खुलने पर करीब 45 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। अब 28 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल रहेगी।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आशीष सक्सेना का कहना है कि बैंककर्मियों की हड़ताल को देखते हुए जिले के सभी एटीएम में पैसा जमा करा दिया गया है। हड़ताल की अवधि में लेनदेन की परेशानी से बचने के लिए ग्राहक एटीएम का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही लेनदेन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

आज से तीन दिन की हड़ताल
यूपी बैंक एम्प्लॉई यूनियन के अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मी फाइव डे वर्किंग, पीएलआई समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। बैंकिंग यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। लगातार तीन दिन तक जिले की करीब 80 बैंक शाखाओं में बैंकिंग कामकाज ठप रहने की आशंका है। इन छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल से ग्राहकों को लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इनमें चेक क्लीयरेंस, दस्तावेज जमा करना और शाखा से जुड़े दूसरे कर्मचारी-निर्भर काम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें