फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मंडी समिति सहायक को मिली राहत, नोटिस पर दस्तखत कर घर को लौटा

विज्ञापन
शुक्रवार को गढ़ कोतवाली में मौजूद मंडी समिति के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। धान के ट्रक चालक से रिश्वत के आरोप में मंडी समिति के सहायक से लंबी पूछताछ करने के बाद पुलिस ने नोटिस पर दस्तखत कराने के बाद उसे कोतवाली से ही छोड़ दिया। इस दौरान मंडी समिति विभाग से जुड़े आला अधिकारी भी कोतवाली में डटे रहे।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार को लेकर सरकार काफी सख्त है मगर इसके बाद भी मौका परस्त प्रवृत्ति के अधिकारी कर्मचारी लोगों को बिना वजह तंग करते हुए भ्रष्टाचार के माध्यम से अपनी जेब गरम करने बाज आने को तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को नरेला दिल्ली के धान कारोबारी यचित सरोहा ने अपने ट्रक चालक से मंडी समिति के सहायक गौरव चौहान पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उल्लेख किया था कि मंडी समिति सहायक ने उससे अपने परिचित के फोन पर 40 हजार की रकम एक बार कोड में ट्रांसफर कराए थे। उच्च अधिकारियों के आदेश पर भ्रष्टाचार निवारण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
आरोपी सहायक को हिरासत में लेकर पुलिस ने देर रात तक उससे लंबी पूछताछ की। परंतु शुक्रवार को सुबह होते ही मंडी समिति विभाग के आला अधिकारी कोतवाली पहुंच गए। जिन्होंने सीओ और कोतवाल के साथ ही पुलिस के आला अफसरों से मोबाइल पर वार्ता कर सच्चाई को सामने लाने की भरसक कवायद की। मंडी समिति विभाग के अफसरों द्वारा वार्ता किए जाने के बाद रिश्वत मांगने के आरोपी सहायक गौरव चौहान को नोटिस पर दस्तखत कराने के बाद पुलिस ने कोतवाली से ही छोड़ दिया। जिससे जेल जाने की बजाए आरोपी सहायक विभागीय टीम के साथ अपने घर को रवाना हो गया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि धान व्यापारी के ट्रक चालक से रिश्वत मांगने के आरोप में मंडी समिति के सहायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लंबी पूछताछ की गई है। जिसके उपरांत विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी सहायक को संबंधित नोटिस पर दस्तखत कराने के बाद छोड़ते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें