फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खोले, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की गढ़ शाखा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खाते खोलने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक आकाश जैन की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में बताया कि शाखा में सागर निवासी दौताई, गढ़मुक्तेश्वर, पुष्पेंद्र कुमार निवासी गांव बदरखा और नीलम निवासी दौताई, गढ़मुक्तेश्वर के नाम से खाते खोले गए थे। इनमें से पुष्पेंद्र कुमार और नीलम के खातों में अवैध रुपये जमा होने के कारण दोनों खाते फ्रीज हो गए। इसके बाद बैंक स्तर से खाताधारकों के पते का सत्यापन कराया गया।
आरोप है कि जांच के दौरान संबंधित पते पर दोनों खाताधारकों के नाम-पते का कोई व्यक्ति निवास करता हुआ नहीं मिला। शाखा प्रबंधक का आरोप है कि दोनों खाताधारकों ने धोखाधड़ी कर फर्जी पते की आईडी उपलब्ध कराकर बैंक में खाते खुलवाए थे। बैंक की ओर से मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित खातों और दस्तावेजों की जांच कराई गई।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक आकाश जैन ने तहरीर देकर दोनों खाताधारकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरू करा दी है। कौन-कौन से अन्य लोग इसमें शामिल है, उनको भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें