फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बैलेट बाक्स में बंद होगी 55 प्रधानों की किस्मत

Tue, 01 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का वोटिंग एक दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच धौलाना ब्लॉक में होगी। इस ब्लॉक के 55 प्रधान और 731 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


धौलाना ब्लॉक के मतदाताओं के लिए अब फैसले का समय आ गया है। प्रत्याशियों के दावे और वायदों को सुनने केे बाद अब वह अपने मत का इस्तेमाल करेंगे ताकि मिनी संसद का गठन हो सके।

धौलाना ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 55 और ग्राम प्रधान सदस्य के 731 पद के चुनाव के लिए मतदान कराने को कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट बूथों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है। पंचायत चुनाव को लेकर बैरियर, चेक पोस्ट पर वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है।

डेढ़ लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
ग्राम पंचायत के के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को है। इसके लिए सोमवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मोदीनगर से 249 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।

मंगलवार को भोजपुर में प्रधान और पंचायत सदस्य की किस्मत का फैसला ब्लॉक के डेढ़ लाख से अधिक मतदाता करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ब्लॉक में कुल मतदाताओं की संख्या 153595 है।

ब्लॉक में चुनावी मैदान में 500 से अधिक प्रत्याशी हैं। 47 ग्राम प्र्रधान पद के लिए 392 प्रत्याशी और पंचायत सदस्य के 633 पदों के लिए 349  प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


भोजपुर ब्लॉक के चुनाव अधिकारी महेश कंडवाल ने बताया कि ब्लॉक में 374 पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पंचायत सदस्य के 62 पद रिक्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें