ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का वोटिंग एक दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच धौलाना ब्लॉक में होगी। इस ब्लॉक के 55 प्रधान और 731 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। ग्राम प्रधान के 55 सीटों के लिए 446 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
धौलाना ब्लॉक के मतदाताओं के लिए अब फैसले का समय आ गया है। प्रत्याशियों के दावे और वायदों को सुनने केे बाद अब वह अपने मत का इस्तेमाल करेंगे ताकि मिनी संसद का गठन हो सके। धौलाना ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 55 और ग्राम प्रधान सदस्य के 731 पद के चुनाव के लिए मतदान कराने को कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
ग्राम प्रधान के 55 सीटों के लिए 446 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट बूथों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है। पंचायत चुनाव को लेकर बैरियर, चेक पोस्ट पर वाहनों और संदिग्ध लोगों पर चेकिंग की जा रही है।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकारियों की कड़ी नजर रहेगी। इनके पास वायरलेस सेट रहेंगे ताकि किसी भी बूथ पर गड़बड़ी मिले तो तत्काल डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को सूचना दी जा सके।
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र(पैन कार्ड), राज्य सरकार उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र भी मान्य है।
इसी प्रकार बैंक, डाकघर के फोटो युक्त पासबुक या किसान बही, सम्पत्ति पट्टा के फोटो युक्त रजिस्ट्रीकृत विलेख, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटो युक्त प्रमाण पत्र, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस श्ाामिल हैं।
वहीं, शारीरिक विकलांगता का फोटोयुक्त प्रमाण पत्र, मनरेगा का फोटोयुक्त जाब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड और निर्वाचन तंत्र की ओर से जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची भी शामिल हैं।
डीएम अजय यादव: 09454449848, डीएम कैंप कार्यालय: 0122-2334400, एसपी योगेश सिंह: 9454400428, एडीएम कार्यालय: 0122-2300002, अपर जिलाधिकारी: 9454449861, पुलिस कंट्रोल रूम: 0122-2308101, जिला हेल्पलाइन: 01222300033