जनता दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि गलत नीतियों के कारण एनडीए शासन में किसानों की हालत बद्तर हो गयी है। किसानों को उपज का वाजिब दाम दिलाने का वायदा हवाई साबित हुआ है।
वहां केन्द्र सरकार ने नोटबंदी का निर्णय बिना सोचे समझे लिया जिससे आम जनता परेशान है। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा गढ़ रोड स्थित एक होटल में रविवार रात अपनी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता कुंवर दानिश अली की भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा करने वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में इसकी पोल मध्य प्रदेश और राजस्थान में खुली है जहां काफी बड़े घोटाले हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने किसानों को डीएपी और यूरिया खाद पर अधिक सब्सिडी देने तथा
मिलनी चाहिए तथा बर्बाद किसानों को राहत उनके कर्ज माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीजेपी जम्मू काश्मीर में सरकार में भी शामिल है तथा केन्द्र में इनकी सरकार है, लेकिन वहां के हालत खराब है। इसकी जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकती है।
सीमा पर आए दिन हो रही घुसपैठ नहीं रुक रहीं तथा बड़ी संख्या में जवान शहीद हो रहे हैं। ऐसा उनके कार्यकाल में नहीं हुआ था।
इस कार्यक्रम में जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव, पूर्व राज्य सभा सांसद एवं प्रधान महासचिव केसी त्यागी, केरल सरकार में जनता दल (एस) कोटे से सिंचाई मंत्री मैथ्यू थोमस भी मौजूद थे। इससे पूर्व इन अतिथियों का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।