हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा बाबूगढ़ में सीमन (वीर्य) उत्पादन और इसकी बिक्री के लिए मार्केटिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा। मेरठ और बाबूगढ़ में होने वाले इस निर्माण कार्य पर करीब 42 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की गई है।
बाबूगढ़ और मेरठ में अति हिमीक्रत वीर्य उत्पादन केंद्र बना हुआ है, लेकिन वीर्य उत्पादन केंद्र की लैब में हर किसी को जाने की जरूरत नहीं है। यहां पर सिर्फ पशुपालन विभाग की टीम और चिकित्सक ही अंदर जा पाते हैं। ऐसे में जो पशुपालक वीर्य खरीदने आते हैं, उन्हें परेशानी होती हैं। पशुपालकों की इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने मामले में कदम उठाया है।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को दोनों स्थानों पर सीमन उत्पादन और मार्केटिंग सेंटर के लिए 21-21 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके बाद पशुपालक बछिया आदि का वीर्य यहीं से खरीद सकते हैं।
डीएफएस के जेडी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों ही जिलों में एक-एक मार्केटिंग सेंटर बनाया जाएगा। ऐसे में पशुपालकों की एक समस्या का समाधान होगा। इस सेंटर में सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसका लाभ पशुपालकों को कई प्रकार से मिलेगा।