फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा मेले में निशुल्क रहेगी पार्किंग

Thu, 16 Oct 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक मेले के दौरान जाम का मुख्य कारण बनने वाली पार्किंग सुविधा को जिला प्रशासन ने निशुल्क कर दिया है। इससे मेला से वापसी के दौरान सदर गेट के सामने लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन


मेला स्थल पर वाहनों को रोकने के साथ ही रास्तों को जाम मुक्त रखने के लिए कई स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए जाते हैं। ताकि श्रद्धालुओं के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े वाहन मेला स्थल पर पहुंचने की बजाए पार्किंग स्थलों के अंदर ही खड़े हों। जिला पंचायत पार्किंग स्थलों का ठेका छोड़ता है। ठेकेदार द्वारा वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली की जाती है। इसके कारण कई बार झगड़े होते हैं, वहीं ठेकेदार पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूलने के आरोप लगते हैं। पार्किंग कर्मी वाहनों को जबरन रोकने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा पार्किंग स्थलों पर होने वाली वसूली मेला वापसी के दौरान मस्तराम कुटी वाले मुख्य मार्ग पर जाम का सबसे मुख्य कारण बन जाता है। कार्तिक मेले के दौरान जाम न लगे इसके लिए इस बार पार्किंग को पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। डीएम अभिषेक पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मेलाधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि खादर मेले की पहली समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने पार्किंग स्थलों की सुविधा को पूरी तरह निशुल्क घोषित कर दिया है, इससे वसूली को लेकर होने वाले झगड़ों पर रोक लगने के साथ ही मेला वापसी के दौरान मुख्य रास्ते पर जाम जैसी स्थिति नहीं होगी।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें