फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन माह से बाबूगढ़ नगर पंचायत कर्मियों को नहीं मिला वेतन

Thu, 30 Nov 2023 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शासन द्वारा नगर पंचायत बाबूगढ़ के बजट में कटौती करने से संविदा व नियमित कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी शासन को पत्र लिखकर बजट बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत बाबूगढ़ में दस वार्ड है, वार्डों की व्यवस्था देखने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में 13 नियमित, आठ संविदा व 10 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती की गई है। लेकिन वर्ष 2021 से शासन से नगर पंचायत को मिलने वाले राज्य वित्त के 15 लाख रुपये के बजट पर कैंची चलाते हुए आठ लाख रुपये कर दिया। जिससे राज्य वित्त के अधीन आने वाले पेंशन धारकों, वेतन व उनका बकाया वेतन पर प्रभाव पड़ गया। बजट की कटौती होने के बाद से ही कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिससे कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है और नगर पंचायत पर उनका दस माह का वेतन 1.74 करोड़ रुपये बकाया है। इस संबंध में कर्मचारी अनेक बार नगर पालिका अध्यक्ष सुधा देवी सहित जिला प्रशासन से भी वेतन दिए जाने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी का कहना है कि बजट बढ़ाने और कर्मचारियों का बकाया वेतन दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें