नगर के एक डिग्री कालेज में शुक्रवार को बीए द्वितीय वर्ष की समाज शास्त्र की परीक्षा में नकल करते एक छात्र पकड़ा गया। छात्र के पास से मॉडल पेपर मिला है। छात्र की उत्तर पुस्तिका सील कर यूनिवर्सिटी भेज दी गई है।
नगर के मोहल्ला तगासराय स्थित एक डिग्री कालेज में शुक्रवार की सुबह की पाली में बीए द्वितीय वर्ष समाज शास्त्र की परीक्षा चल रही थी। सुबह 9.40 बजे बैच ने कालेज का औचक निरीक्षण किया।
तलाशी के दौरान एक छात्र के पास मॉडल पेपर निकला। इस पर उसकी उत्तर पुस्तिका को सील करा यूनिवर्सिटी भेज दिया गया। कालेज प्रशासन के अनुसार दस्तोई निवासी परीक्षार्थी उनके कालेज में प्राइवेट छात्र था।
उधर, प्राचार्य वीरेंद्र चौहान का कहना है कि सभी छात्रों की तलाशी लेकर ही उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाता है। पकड़े गए छात्र के पास मॉडल पेपर कहां से आया, यह जांच का विषय है।