फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ईबीएस बाबूगढ़ में 35 वीर नारियों को किया सम्मानित

Sat, 18 Jan 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ईबीएस बाबूगढ़ में शनिवार को सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 300 ईएसएम और 35 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न अस्पताल व संस्थानों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जीओसी पश्चिम उत्तर प्रदेश सब ऐरिया मेजर जनरल भूदेव परिदा (वीएसएम) व विशिष्ट अतिथि वीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर जेके तोमर रहे। स्टेशन कमांडर बाबूगढ़ केंट ब्रिगेडियर अजय कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जहां पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया। ईएसएम और वीर नारियों की शिकायतों को सुनने के लिए प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा जीवन प्रमाण पत्र/ईसीएचएस कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पश्चिम यूपी उप क्षेत्र के मुख्यालय पूर्व वेटरन शाखा और स्टेशन मुख्यालय पूर्व ईसीएचएस सेल की सहायता से हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए। विभिन्न अस्पतालों द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।

बिहार रेजिमेंट के पाइप बैंड द्वारा सैन्य बैंड प्रदर्शन भी आयोजित किया गया, ताकि पुरानी यादें ताजा की जा सकें और बुजुर्ग दिग्गजों की अच्छी पुरानी यादें ताजा की जा सकें।

इस मौके पर कर्नल कपिल बक्सी, कर्नल जेएस राणा व हापुड़ के जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले.कर्नल विवेक सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल जतिन मथुरिया, कैप्टन कमांडेंट ईबीएस अजय कुमार गर्ग, बुलंदशहर के जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी, पूर्व वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी, कैप्टन गोपीचंद, हवलदार शाहिद अली, हवलदार आदिल, सूबेदार समर पाल सिंह, केपी सिंह, हवलदार प्रेम पाल सिंह आदि के साथ ही हापुड़ बुलंदशहर व नोएडा के भारी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें