फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसएसवी पीजी कॉलेज में बनेगा स्वचलित मौसम केंद्र, सटीक सूचना से अपडेट रहेगा जिला

विज्ञापन
एसएसवी कॉलेज में मौसम केंद्र के समझौता पत्र के साथ केंद्र के वैज्ञानिक व प्राचार्य। स्रोत संस्थ
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना होगी। इस केंद्र से हापुड़ समेत एनसीआर के तमाम जिले मौसम की हर गतिविधि से अपडेट रहेंगे। सरकार के सहयोग से यह केंद्र बनेगा, जिसे आईआईटीएम (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी) पुणे तैयार करेगा। एसएसवी कॉलेज इस केंद्र के लिए जमीन मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


भारतीय उष्णकटिबंधी मौसम विज्ञान संस्थान पुणे, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान है, जो मौसम, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बृहस्पतिवार को एसएसवी कॉलेज और आईआईटीएम पुणे के बीच इस केंद्र को लेकर समझौता हुआ।

इस समझौते के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्थापित होने वाला स्वचालित मौसम केंद्र हवा की गति, दिशा, तापमान, नमी, बारिश की मात्रा को नापने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परिसर में स्थापित होने वाला यंत्र सटीक रिकॉर्ड तैयार करेगा। यह एक पारंपरिक मौसम विज्ञान केंद्र का डिजिटल यंत्र होता है, जो बिना किसी मानवीय सहायता के मौसम के विभिन्न मानकों को मापता है।
विज्ञापन


इसके मुख्य प्रोसेसिंग यूनिट जो सेंसर से मिलने वाले डाटा को समय के साथ इकट्ठा व सुरक्षित करती है। यह सोलर पैनल तथा रिचार्ज होने वाली बैटरी से जुड़ी रहती है और लगातार काम करती रहती है। इन आंकड़ों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर अधिक सटीक मौसम पूर्वानुमान संभव हो सकेगा। समझौता ज्ञापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद्र सिंह, डीन प्रोफेसर संगीता अग्रवाल ने भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के परियोजना वैज्ञानिक डॉ. नितिन सिंह व डॉ. करण सिंह व अन्य वैज्ञानिकों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।



यह होगा लाभ

स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना से हापुड़ जिले में स्थानीय मौसम से संबंधित विश्वसनीय वैज्ञानिक डाटा उपलब्ध हो सकेगा। इसका उपयोग उच्च शिक्षा में उच्च कोटि के शोध तथा कृषि एवं किसान हित, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन, जल संसाधन प्रबंधन तथा शहरी एवं ग्रामीण विकास परियोजनाओं की योजना बनाने में भी काम किया जा सकेगा। इससे समस्त संकाय के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को व्यवहारिक व अनुसंधान से संबंधित ज्ञान व अनुभव प्राप्त होगा। वहीं किसानों को भी मौसम आधारित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।



स्वचलित मौसम केंद्र की स्थापना एसएसवी पीजी कॉलेज में हो रही है। यह गर्व का विषय है। इस क्षेत्र में अभ्यर्थियों का शोध प्रभावशाली हो सकेगा। साथ ही कॉलेज को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी। केंद्र के लिए कॉलेज में जगह उपलब्ध कराई गई है। - अमित अग्रवाल जोनी, सचिव, एसएसवी कॉलेज



स्वचालित मौसम केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए सशक्त शोध एवं प्रशिक्षण का केंद्र साबित होगा। यह कदम हापुड़ को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें