फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 55 वर्षीय व्यक्ति ने युवक के साथ किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने युवक के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत सहयोग करने वाले दो अन्य आरोपियों पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनके बेटे के साथ एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने 28 अप्रैल की रात को दुष्कर्म किया था। घटना में दो युवकों ने भी आरोपी का सहयोग किया था। घटना के बाद उनके बेटे ने इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया। इससे आरोपियों का हौसला बढ़ गया। आरोपियों ने उनके बेटे को ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। आरोपियों की मांग से परेशान होकर बेटे ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित ने मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी राजेंद्र, जीशान और अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें