गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर से लापता ऑटो चालक अमन (20 वर्ष) का शव सोमवार की शाम बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लुहारी के ग्रामीणों ने दोपहर के समय जंगल में आम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। तलाशी में मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की शिनाख्त सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी उदयपाल के बेटे अमन के रूप में हुई।
अमन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।