फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: ऑटो चालक ने दंपती को पीटकर सड़क किनारे फेंका, ब्रजघाट से लौटते समय वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 04 Oct 2026 10:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

गंगानगरी ब्रजघाट से गढ़ लौट रहे दंपती पर शनिवार देर रात ऑटो चालक और उसमें सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घायल दंपती को सड़क किनारे फेंककर ऑटो समेत फरार हो गए।
विज्ञापन
ऑटो चालक ने दंपती को लाठी-डंडों से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगरी ब्रजघाट से गढ़ लौट रहे दंपती पर शनिवार देर रात ऑटो चालक और उसमें सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घायल दंपती को सड़क किनारे फेंककर ऑटो समेत फरार हो गए। घायल महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


नगर की महावीर कॉलोनी निवासी दीपक शनिवार रात अपनी पत्नी गुड़िया और बेटे के साथ ब्रजघाट से घर लौट रहे थे। दंपती ऑटो में सवार होकर गढ़ की ओर आ रहे थे, आरोप है कि ऑटो में पहले से कुछ युवक बैठे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर चालक और युवकों ने दंपती से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले के बाद आरोपी घायल दंपती को सड़क किनारे फेंककर ऑटो लेकर भाग गए। 

राहगीरों ने दोनों को घायल हालत में पड़ा देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गुड़िया की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें