फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करता एचपीडीए का बुलडोजर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को बिना मानचित्र स्वीकृति हो रही अवैध प्लाटिंग पर पीला पंजा चलाकर उसे ध्वस्त कराया। एचपीडीए की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसपीडीए के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि अनवरपुर रोड पर जाहरवीर मंदिर के पास ब्रिजेश लाला द्वारा 3400 वर्ग मीटर, दिनेश नगर से रमपुरा मार्ग पर गांव मुकीमपुर में रामकुमार द्वारा 5000 वर्ग मीटर, दिनेश नगर कॉलोनी गेट संख्या के सामने मुकीमपुर में सुनील एवं अन्य द्वारा 4000 वर्ग मीटर, जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने सुनील एवं अन्य द्वारा 3000 वर्ग मीटर, पबला रोड पर सीएचसी के सामने वासिद अली और नदीम खान द्वारा 10000 वर्ग मीटर और दिनेश नगर रूपनगर पबला रोड पर हसीन एवं उपेंद्र प्रधान द्वारा 4200 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। सचिव ने बताया कि उक्त सभी के द्वारा एचपीडीए से बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। ध्वस्तीकरण के दौरान एचपीडीए टीम के अलावा पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें