गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला आहताबस्ती राम निवासी गौरव कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। गौरव ने बताया कि तीन फरवरी को वह काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी मां प्रेमवती, पत्नी सारथी, भाभी वर्षा थी। तभी मोहल्ला निवासी सोनू अपनी पत्नी और भाभी के साथ उसके घर आया और गाली गलौज करने लगा।
पीड़ित ने बताया कि गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।