फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पलवाड़ा में विजिलेंस की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

Tue, 27 May 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में चेकिंग करने गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए जानलेवा हमला किया। इस दौरान सरकारी कार्य में भी बाधा डाली। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अवर अभियंता राजन कुमार ने बताया के उच्चाधिकारियों के आदेश पर वह विजिलेंस टीम के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से चेकिंग करने के लिए गए थे। वहां टीम ने सलीम के सामने ही उसके घर पर पहुंचकर मीटर और केबल की जांच की। जांच के दौरान देखा गया कि केबल कटा हुआ था और चोरी से बिजली चलाई जा रही थी। कार्रवाई की बात कहने पर सलीम ने अपने साथी सद्दन, आजाद, सबुकता, तसलीम, अल्लू, सब्बो, अकीला, सोहिल समेत एक अन्य के साथ मिलकर टीम के साथ अभद्रता की। विरोध किए जाने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। वहीं, सरकारी दस्तावेज और मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास किया। पुलिस को देख कर आरोपी वहां से भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि निगम के अवर अभियंता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज कर ली गई है। जिनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें