हापुड़। यातायात पुलिस ने ततारपुर तिराहे पर नशे में धुत एक सिपाही को कार चलाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि सिपाही मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात है। पुलिस ने सिपाही की कार को सीज किया है। मंगलवार को यातायात प्रभारी छवि कुमार टीम के साथ ततारपुर तिराहे पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने रोक कर जांच की तो चालक ने शराब पी रखी थी। यातायात प्रभारी ने बताया कि सिपाही शराब के नशे में था, उससे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा था। जिसके बाद कार को सीज कर दिया गया है।