फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्रिकेट खेल रहे दो भाइयों पर लोहे की रॉड व सरिये से हमला

Mon, 07 Oct 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी स्थित जूनियर हाईस्कूल में क्रिकेट खेल रहे दो भाइयों पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड व सरिया से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी गयूर ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग 11 बजे उसके भतीजे शाहिल व सैफ गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच गांव के ही मसरुफ उर्फ काले, महबूब, मतलूब व मारुफ अपने हाथों में लोहे की रॉड व सरिया लेकर आ गए। आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके दोनों भतीजों पर लोहे की रॉड व सरिये से हमला कर दिया।

हमले में उसके दोनों भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी उसके भतीजे सैफ को स्कूल से मारपीट करते हुए महमूद के घर भी ले गए। जहां से पुलिस उसके भतीजे को साथ लेकर थाने ले गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज के साथ हमला कर घायल करने की धारा 127(2), 115(2) व 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें