फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिसकर्मियों पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 11:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सोशल मीडिया पर शस्त्र के साथ युवक की वायरल हुई फोटो की जांच करने गांव वैठ पहुंची पुलिस टीम पर रविवार को आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी युवक सारिक का फोटो हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके आधार पर पुलिस टीम आरोपी के घर जांच के लिए पहुंची। सारिक ने पुलिसकर्मियों को देखकर शोर मचाते हुए भागने की कोशिश की। शोर सुनकर आरोपी के पिता नवाब, मां शमीम, भाई अरबाज, बहन इकरा, अरसी वहां आए और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालते हुए हंगामा करने लगे। समझाने के बावजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें दरोगा अशोक और संजय सिंह की वर्दी भी फट गई। वहीं, कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए। सीओ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के मुख्य आरोपी सारिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें