फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिम से लौट रहे युवक पर हमला

Sat, 14 Jun 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के जिम से घर लौट रहे युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आस पास के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


खादर क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी 20 वर्षीय अजय कुमार शनिवार की देर शाम को जिम से घर लौट रहा थे। जैसे ही नगर के मीरा रेती मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आए चार युवकों ने रोक लिया। जिन्होंने अजय के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पहले तो आरोपियों ने अजय को पीटा। उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। लोगों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें