फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बने शोपीस, ग्राहक कैश को तरसे

Tue, 06 Dec 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ग्राहक कैश को तरसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 27 दिन बाद भी शहर में लगे अधिकांश एटीएम शोपीस बने हुए हैं। ग्राहकों को कैश निकालने के लिए शहर में चक्कर लगाने पड़ रहे है और अंत में मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को सिर्फ बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में कैश मिला। दोपहर में यहां भी कैश खत्म होने पर लोगों को मायूस लौटना पड़ा। नोटंबदी की घोषणा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन बाद एटीएम सेवा बहाल कर देने का दावा किया था,

लेकिन 27 दिन बाद भी हालात जस के तस हैं। शहर भर के एटीएम शोपीस बने हुए हैं। नोटबंदी के बाद अधिकांश एटीएम के तो शटर भी नहीं खोले गए हैं। मंगलवार को अवकाश के चलते बैंक नहीं खुले, ऐसे में ग्राहक पैसे निकालने के लिए शहर में एटीएम के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


अधिकांश एटीएम के शटर नहीं खुल सके थे, जिन एटीएम के शटर खुले हुए थे उनमें कैश ही नहीं था। मंगलवार को बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर लोगों को कैश मिल सका, यहां भी दोपहर बाद कैश खत्म हो गया।

ऐसे में लंबी कतारों में लगने के बावजूद लोगों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं, एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के अधिकांश एटीएम नई करेंसी के नोटों के लिए अपडेट नहीं हो सके हैं। जल्द ही एटीएम हो जाएंगे, इसके बाद नोटों की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें