फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने कराया ठंड का अहसास

Tue, 06 Dec 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
तापमान भी लुढ़का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्द हवाओं और कोहरे के चलते मंगलवार को ठिठुरन बढ़ गई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विशेषज्ञ अगले कुछ दिन में तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कोहरे के चलते हाईवे-24 पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। कई वाहन चालक कोहरे के चलते वाहन साइड में लगाकर खड़े हो गए। कोहरा कम होने पर वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

मंगलवार सुबह कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। दिन निकलने के बाद कोहरे का असर को समाप्त हो गया, लेकिन वातावरण में धुंध छाई रही। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। साथ ही सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन


मंगलवार को को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ मनोज आत्रे ने बताया कि पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों में लगातार तापमान गिरेगा।

कोहरे के चलते मंगलवार को भी ट्रेनों का संचालन पूर्ण रूप से लडख़ड़ाया रहा। इस दौरान नौचंदी और सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें लेट रहीं। ट्रेनों के लेट चलने के कारण स्टेशन पर सर्दी में यात्रियों को परेशानी का समना करना पड़ा।

मंगलवार को लखनऊ मेल लगभग सवा तीन घंटे, रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस सात घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, संगम एक्सप्रेस साढ़े चौदह घंटे,

पदमावत एक्सप्रेस सवा तीन घंटे और आला हजरत एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते पीछे से ही ट्रेनों की देरी से आने की सूचना मिल रही है।

कोहरे में ट्रेनों के संचालन के लिए फाग डिवाइस लगाए जाने के लिए कुछ वर्ष पूर्व योजना बनाई गई थी, लेकिन योजना अभी तक परवान नहीं चढ़ सकी है। अभी भी फॉग डिवाइस का उपयोग ट्रेनों में नहीं हो रहा है, जिससे ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।

सर्दी का मौसम आते ही कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाने लगता है। वहीं किस ट्रेन में फॉग डिवाइस है या नहीं, इसकी जानकारी अधकिरियों को भी नहीं है।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे में ट्रेनों के निर्धारित समय पर संचालन के लिए फाग डिवाइस लगाई जा रही है। धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में डिवाइस लग जाएगी। इसकी जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं है।

तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इसके बावजूद नोटबंदी के चलते गीजर, हीटर व ब्लोवर का बाजार ठंडा पड़ा है। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार सर्दी में बिकने वाले इलेक्ट्रिक आइटम की बीस प्रतिशत भी बिक्री नहीं हुई है। अधिकतर दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।

रेलवे रोड स्थित बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की दर्जनों दुकानें हैं और अधिकतर का बुरा हाल है। दुकानों में गीजर, हीटर आदि का स्टॉक भरा पड़ा है। दुकानदारी के सीजन में भी दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।

दुकानदारों के अनुसार यह सीजन हीटर और गीजर आदि की बिक्री के लिए सबसे अच्छा होता है। मगर नोटबंदी से दुकानदारी ठप हो गई है। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार 20 प्रतिशत भी बिक्री नहीं हो पा रही है। लोग अभी भी दुकानों पर पांच सौ का नोट लेकर पहुंच रहे हैं।

सौ रुपये और नयी करेंसी की लोगों पर अभी भी बहुत कमी है। कुछ दुकानों पर स्वैप मशीनों के माध्यम से कारोबार हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि अधिकतर का हाल बुरा है, स्थिति में सुधार होने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें