फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिनेशनगर अपार्टमेंट एसोसिएशन ने सुरक्षा एजेंसी को दिया नोटिस

Mon, 20 May 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। दिनेश नगर कॉलोनी के अंदर से कक्षा सात की छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में दिनेशनगर अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (डीएनएओए) ने सुरक्षा एजेंसी को नोटिस दिया है। एक सप्ताह में सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई एवं संतोषजनक जवाब न मिलने पर टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में कॉलोनी के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों की लापरवाही सामने आई है। कॉलोनी के गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होने के बावजूद भी अपहरणकर्ताओं की कार कॉलोनी में बिना जांच किए दाखिल हो गई और बाहर भी निकल गई। जबकि कॉलोनी में एक ही गेट से आवागमन होता है। इस घटना के बाद से कॉलोनीवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा ने डीएनएओए के अध्यक्ष से सिक्योरिटी एजेंसी का टेंडर निरस्त कर दूसरी एजेंसी को जिम्मेदारी देने जाने की मांग की थी। डीएनएओए के कोषाध्यक्ष हरित मित्तल का कहना है कि मामले में गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों की लापरवाही सामने आई है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी का टेंडर निरस्त कर दूसरी एजेंसी को दिया जाएगा।

यह है मामला :

पबला रोड स्थित दिनेशनगर आवासीय कॉलोनी के अंदर से 16 मई की शाम को कार सवारों ने कक्षा सात की छात्रा को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपहरण करने का प्रयास किया था। लेकिन अपहरणकर्ता सफल नहीं हुए। अपहरणकर्ताओं की कार कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कार गाजियाबाद नंबर की है। छात्रा के पिता राजू ने 17 मई को कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें