फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मंडप में महिलाओं से छेड़छाड़, एक आरोपी दबोचा

Fri, 19 Apr 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के बागड़पुर रोड स्थित एक मंडप में जबरन घुसकर कुछ युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी महिला का पर्स भी चोरी कर ले गए। इस दौरान लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बागड़पुर रोड स्थित मंडप में बृहस्पतिवार की शाम उसकी भतीजी की शादी थी। इस दौरान कुछ लोग शादी में व्यवधान पैदा करने की नियत से मंडप में घुस आए। जिन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। इसके कुछ देर बाद दो व्यक्ति मंडप में जबरन घुस आए और एक महिला का नकदी से भरा पर्स चोरी कर लिया। वहीं, आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। पीड़ित ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें