फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पासवर्ड पूछ खाते से रकम उड़ाई

Sat, 29 Oct 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
एटीएम पासवर्ड पूछ खाते से रकम उड़ाई - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
फोन पर एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से हजारों की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिंभावली रेलवे रोड निवासी गुरमीत ने थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि बैंक खाता सिंभावली स्थित पीएनबी में है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक कर्मचारी है और तकनीकी गड़बड़ी के चलते उसका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। जिसने उसके आधार कार्ड और एटीएम कार्ड का नंबर पूछते हुए पासवर्ड की जानकारी मांगी।

एटीएम कार्ड बंद होने के डर से उसने सभी जानकारी फोन कर्ता को दे दीं। इसके कुछ ही समय बाद उसके मोबाइल पर खाते से 5 हजार रुपये, उसके बाद दस हजार और फिर पांच हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इस पर बैंक से जानकारी की गई।
विज्ञापन


वहां से खाते से रुपये निकलने की पुष्टि होने पर उसके पैरों से जमीन खिसक गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें