फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आशाओं को नहीं मिला गतिविधियों का भुगतान, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग के लिए विभिन्न अभियानों में कार्य करने वाली आशाओं को पिछले साल की कई गतिविधियों का भुगतान नहीं मिल सका है। इसके विरोध में आशाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर, डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। पैसा नहीं मिलने तक कार्य से विरत रहने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आशाओं ने बताया कि विभाग से उन्हें एचबीएनसी फार्म भी नहीं मिलते हैं, फोटो स्टेट कराकर ही काम चलाना पड़ता है। खातों में कभी एक महीने का मानदेय भेजा जाता है कभी दो का, इस कारण यह भी पता नहीं चलता कि किस गतिविधि का उन्हें पैसा दिया जा रहा है।

मानदेय संबंधी कार्य देखने वाले लिपिक फोन तक नहीं उठाते। भुगतान के लिए अधिकारियों से वार्ता करते हैं तो हमें हड़का दिया जाता है, नौकरी खत्म करने की भी धमकी दी जाती है। आशाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक हमारा अप्रैल 2024 से 25 तक का भुगतान नहीं होगा तब तक कार्य नहीं करेंगे। आशाओं ने हड़ताल पर जाने की भी बात कही है। प्रदर्शन करने वालों में रीता, पिंकी, अनीता, रचना, रिंकल, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें