फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य नगर के हैंडपंप उगल रहे दूषित पानी

Sun, 10 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्यनगर मोहल्ले में लगे हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। हैंडपंप से निकल रहे पानी को पीन से मोहल्ले के कई लोग बीमार पड़ गए हैं।  नगर पालिक की लापरवाही और अफसरों के ध्यान न देने से लोगों में गुस्सा है। मोहल्लावासियों ने अब सोमवार को डीएम से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


मोहल्ला आर्यनगर में पांच हैंडपंप लगे हुए हैं। बिजली गुल होने पर मोहल्ले के लोग इन हैंडपंपों से पानी लेकर दिनचर्या चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से इन हैंडपंपों का पानी दूषित हो चुका है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह के समय जब मोहल्लेवासी हैंडपंप चलाते हैं तो पीले रंग का पानी निकलता है।

इसे पीने से मोहल्ले के कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। मोहल्ला निवासी आप कार्यकर्ता मनोज, लोकेश, सौरभ शर्मा, अरुण गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले काफी दिनों से हैंडपंपों से पीले रंग के पानी की शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की जा रही है। लेकिन अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब सोमवार को मोहल्ले के लोग जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द एक टीम को वहां भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें