फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना परमिट दौड़ रहीं 17 बसें सीज, 21 पर जुर्माना

Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । तीन जिले के अधिकारियों की टीम ने परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने पर 17 बसों को सीज किया है। इन बसों पर दूसरे मार्गों का परमिट था, लेकिन इनका संचालन हाईवे-9 पर किया जा रहा था। वहीं, 21 बसों पर करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारी हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ की हापुड़ जिले की सीमा पर चेकिंग कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर बसें छिजारसी टोल और गढ़ टोल के पास से पकड़ी गई हैं। कई बसों में अधिक सवारी भी बैठी हुई मिली हैं, जिन्हें बसों से उतारकर तुरंत दूसरी रोडवेज बसों में बैठाकर भेजा गया। जनपद में परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं।



उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चल रहा अभियान

परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दूसरे मार्ग का परमिट लेकर कुछ बसें रात में एनएच-नौ पर संचालित की जा रही हैं। इससे परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। इस पर विभाग ने जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन




टीम कर रही घेराबंदी

परिवहन विभाग जिले की सीमा की घेराबंदी करके कार्रवाई कर रहा है। जिससे कि बसें दूसरे मार्गों के जरिए गुपचुप तरीके से न निकल जाए। गाजियाबाद की टीम डासना, मेरठ की टीम एनएच-334 और हापुड़ की टीम एनएच-नौ पर जांच कर रही है।


कोट -

चार दिन के अंदर 17 बसों को सीज किया गया है। दूसरे रूट की बसों का संचालन अन्य रूट पर करने पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, 21 बसों पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


- रमेश कुमार चौबे, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें