सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सेना के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे सेना के जवान पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए।
परिजनों के अनुसार, मोहम्मद मुस्ताक वर्ष 2009 में भारतीय सेना की रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेरठ में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी मोमिना बेगम, एक बेटा और एक बेटी है। बताया गया कि दो दिन पहले ही उन्होंने एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए अवकाश लिया था। गुरुवार रात वह बाइक से निकले थे, लेकिन परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि वह कहां जा रहे थे।
मृतक के छोटे भाई मोहम्मद इबरार ने भी इस हादसे की पुष्टि की। इस संबंध में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।