हापुड़ जिला में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक अपनी चलती हुई कार का स्टेयरिंग छोड़कर खिड़की पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्टंट करने वाले युवक को अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान का भी कोई मूल्य नहीं है। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने कार का 36 हजार रुपये का चालान काटा है।
पुलिस युवक की पहचान कर रही है। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी कार का स्टेयरिंग छोड़ खिड़की पर खड़े होकर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कार की रफ्तार भी कुछ कम नहीं थी।
अपने ही किसी परिचित से स्टंट की वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कराई है। स्टंट की वीडियो में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जबकि इस प्रकार के स्टंट की वीडियो वायरल करने वाले लोगों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करती रही है।