फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Tue, 28 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कमालपुर गांव में नहीं है पानी की निकासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव कमालपुर में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द समस्या का समाधाने कराने की मांग की। गांव कमालपुर में पानी की निकासी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में थोड़ी बारिश पड़ते ही गांव में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। मंगलवार सुबह ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जलभराव की समस्या से परेशान होकर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

आक्रोशित लोगों ने बताया कि गांव में नाले का निर्माण नहीं होने के कारण थोड़ी बारिश पड़ते ही गांव में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण पैदल निकलना भी दुर्भर हो जाता है।
विज्ञापन


पूर्व में कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उधर, ग्राम प्रधान हाजी रिफाकत ने बताया कि कमालपुर अड्डे से नयागांव तक नाले का निर्माण कराने के संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है।

इसके संबंध में प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में इमरान इंतजार, अनवार अहमद, जफर आलम, साकिब, साजिद, डॉ. अफाक, इस्तकार, हाजी आरिफ सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें