फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, प्रधान समर्थकों ने वकील पर की थी फायरिंग

Fri, 24 Sep 2021 06:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

अधिवक्ताओं का आरोप है कि तीन दिन पहले हुई मारपीट के दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने पीड़ित अधिवक्ता मिथुन पर जान से मारने की नीयत से फायर किए थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में अधिवक्ता और ग्राम प्रधान पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील चोपले पर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। 

विज्ञापन


अधिवक्ताओं का आरोप है कि तीन दिन पहले हुई मारपीट के दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने पीड़ित अधिवक्ता मिथुन पर जान से मारने की नीयत से फायर किए थे। पुलिस को खोखे भी बरामद हो गए थे, लेकिन आरोपी पक्ष की तहरीर पर पीड़ित अधिवक्ता के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

जबकि इस मामले में सुबह अधिवक्ता एसपी से मिलने पहुंचे तो उन्होंने भी रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। एसपी ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी, जबकि अधिवक्ता पहले रिपोर्ट दर्ज करा कर जांच करने की मांग कर रहे थे। एसपी कार्यालय से निकलने के बाद अधिवक्ता तहसील चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें