फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना वजह के सड़क को ऊंचा करने का आरोप, लोगों का हंगामा

विज्ञापन
मोहल्ला कृष्णा नगर में हंगामा करते लोग। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित वार्ड नंबर 37 के मोहल्ला कृष्णानगर और शक्ति नगर के लोगों ने शुक्रवार रात एकत्र होकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि शक्तिनगर मुख्यमार्ग को नियम विरुद्ध ऊंचा किया जा रहा था। मौके पर नगर पालिका के अधिकारियों ने पहुंचकर राहत का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी डॉ. वंदना वशिष्ठ ने बताया कि नगर पालिका एक लगभग सात सौ मीटर नाले का निर्माण कर मोहल्ले के पानी को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मुख्य नाले में डालने का कार्य करे। जबकि सड़क को ऊंचा उठाकर यहां के दर्जनों को घरों को नीचा कर दिया जाएगा। ऐसे में इनमें जलभराव की समस्या रहेगी।
इसी के विरोध में शुक्रवार रात मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और हंगामा किया। जानकारी मिलने पर चेयरमैन पुष्पा देवी ने अपने प्रतिनिधि अखिलेश सिंह व नगरपालिका की टीम को भेजकर मौके का मुआयना कराया। टीम ने मोहल्ले के लोगों को राहत का आश्वासन दिया। इस दौरान विजयपाल शर्मा, मनोज भारद्वाज, निरंजनलाल शर्मा, संजय त्यागी, प्रदीप शर्मा, रेखा चौधरी, दीपक चौहान, मुकेश गुप्ता, कुलदीप सिंघल लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वहां जलनिकासी की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा कुछ कार्य नहीं होगा, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें