गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर सूदखोर को पति का मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति द्वारा ब्याज पर ली धनराशि लौटाने के बाद भी आरोपी उनपर रकम बता रहा था। मानसिक तनाव में पति की मौत हो गई। अब आरोपी उसके पति की दुकान से इंवटर्र, बैटरी और घर से बाइक भी ले गया है।
महिला ने बताया कि उनके पति ने नवंबर में नगर निवासी व्यक्ति से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके लिए बाइक के कागज भी गिरवी रख दिए थे। निर्धारित समय पर पति ने आरोपी को 20 हजार रुपये लौटा दिए। लेकिन सूदखोर उनसे ब्याज की रकम भी ज्यादा मांगने लगा। 15 दिन पहले उनके पति की मानसिक तनाव के कारण मौत हो गई। पति की मौत होने के बाद अब आरोपी सूदखोर रविवार की शाम को उसके घर से पति की बाइक और दुकान से इंवर्टर और बैटरी उठा कर ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। महिला ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, जांच का कार्रवाई की जाएगी।