गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि रविवार को उसकी नाबालिग बेटी गांव के पास ही जंगल में बकरियां चराने गई थी। देर शाम घर लौटने के दौरान रास्ते में गांव के ही युवक ने जबरन उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए उसे खेत में खींचने की कोशिश की। विरोध करते हुए उसकी बेटी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों को आता देखकर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।