फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अपहरण के मामले में दो दरोगाओं पर रिश्वत मांगने का आरोप

Sat, 24 Aug 2024 09:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव से लापता हुई युवती को ले जाने के मामले में आरोपी युवक पर हल्की धाराओं में कार्रवाई करने के नाम पर दो दरोगाओं द्वारा रिश्वत मांगने की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की बेटी करीब छह माह पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। जिसको गांव का ही रहने वाला युवक अपने साथ ले गया था। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को युवती को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिससे हल्की धाराओं में कार्रवाई करने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये की मांग कोतवाली में तैनात दो दरोगाओं ने की। युवक के परिजनों ने 70 हजार रुपये दे भी दिए। लेकिन इसके बाद भी 50 हजार की और मांग की गई। जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोट -
ऑडियो के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई भी ऑडियो प्राप्त होती है तो संबंधित मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें