फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू महाशक्ति ने कपूरपुर थाने पर दिया धरना

Sat, 24 Aug 2024 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। पुलिस द्वारा एफआर लगाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सैकड़ों किसानों ने शनिवार को थाना कपूरपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


गांव बझैड़ा कला निवासी किसान हरजीत भाटी व विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पांच बीघा जमीन को माफियाओं ने पेपर बदलकर फर्जी ढंग से बैनामा करा लिया था। जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की थी। एसपी ने जांच कराकर मामले में पांच माह बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस से साठगांठ करके मामले में एफआर लगवा दी। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा। तब तक यह धरना जारी रहेगा। इस दौरान कोई हादसा हुआ तो उसका पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले में सही तरह से जांच के बाद ही एफआर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें