फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ वायरल वीडियो: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप झूठा, रील के लिए बनाया गया था प्री प्लान वीडियो

Fri, 27 Feb 2026 10:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप वाला वायरल वीडियो जांच में फर्जी निकला। पुलिस ने बताया कि छात्रों ने रील बनाने के लिए प्री प्लान वीडियो बनाया था। 
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप झूठा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में शुक्रवार शाम बहादुरगढ़ क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं के पीछे बाइक सवार कुछ छात्र चलते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


छात्राओं ने अपने ही सहपाठियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू की, लेकिन मामला इसके विपरीत निकला। वीडियो में दिखाई दे रहा गढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्र एक मिमिक्री आर्टिस्ट है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कला का प्रदर्शन करता है। इस मामले में पुलिस ने छात्राओं से भी पूछताछ की, जिन्होंने इस तथ्य की पुष्टि की।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि छात्रों ने रील बनाने के मकसद से प्री प्लान कर यह वीडियो बनाया था। सभी नाबालिग हैं। भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें