फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब के ठेके में आग, सेल्स मैन झुलसा

Mon, 27 Feb 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
शराब के ठेके में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बदनौली गांव में एक शराब के ठेके में शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में करीब तीन लाख की शराब जल गई। सेल्समैन भी मामूली रूप से झुलस गया है। कई बार कोशिश के बाद भी फायरब्रिगेड का फोन नंबर नहीं लगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बदनौली गांव में एक देशी शराब का ठेका है। यहां मनीष सेल्समैन है। रविवार रात मनीष ठेके पर ही सो रहा था। अचानक वहां लगे इन्वर्टर के बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मनीष को बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान कई बार कोशिश करने के बाद भी अग्निशमन दल का फोन नहीं लगा।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शराब कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मनीष को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अधिकारियों के मुताबिक आग से लगभग तीन लाख रुपये का माल जल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें