ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में 14 वें दिन भी सर्राफा बाजार बंद रहा। सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर ठेले पर फलों की बिक्री की। व्यापारी 17 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान के लिए कूच करेंगे। यहां देशव्यापी धरना प्रदर्शन होगा।
सोमवार को सर्राफा बाजार में सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य एकत्र हुए और एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने बाजार में ठेले पर फल बेचे।
सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन और स्वर्णकार संघ के प्रधान जय कुमार वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय बुलियन एसोसिएशन के आह्वान पर दिल्ली रामलीला मैदान में 17 मार्च को देशभर के सर्राफा कारोबारी एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में हापुड़ से भी सर्राफा कारोबारी भाग लेंगे।
पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पवन शर्मा, शरद अग्रवाल ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाएगी आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान प्रभाष जैन, रामकिशन, विजय अग्रवाल, अजय मंगल, अमर शर्मा, निदेश, सन्नी जैन, आयुष सर्राफ, विष्णु कुमार, राकेश वर्मा, नरेंद्र कंसल, राधेश्याम वर्मा, कैलाश वर्मा, महेंद्र कुमार, मुकुट लाल, अशोक सर्राफ, अश्वनी, डी.के., मन्नी वर्मा, राकेश अग्रवाल, अशोक वर्मा, ओमवीर, नरेश जैन, श्यामबिहारी, मंटे, संजय शर्मा, कामिल, चक्रवर्ती शर्मा, बंटी आदि मौजूद थे।