फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ व्हाट्सएप पर भद्दा कमेंट

Fri, 03 Jun 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
whatsapp - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिसहाड़ा कांड के बीफ मामले पर छिड़ी सियासी जंग में एक युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर ही भद्दा कमेंट व्हाट्सएप पर पोस्ट कर दिया। इस ग्रुप में जुड़े सपा के पूर्व गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक प्रमुख ने शुक्रवार को देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संवेदनशील प्रकरण होने के चलते पुलिस सतर्क है। अफसरों के निर्देश पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के बिसहाड़ा में बीफ को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बात का पता लगने पर अपनी प्रतिक्रिया दो दिन पहले व्यक्त की थी।

जिसके बाद भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने भी अपना बयान दिया था। व्हाट्सएप ग्रुप पर एक युवक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट लिखा है। इस ग्रुप में गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इस कमेंट को देखकर अपना विरोध जताया है। शुक्रवार को दिनेश यादव एसपी कार्यालय पहुंचे और बताया कि ग्रुप एडमिन ने उन्हें इच्छा के विरुद्ध जोड़ रखा है। व्हाट्सएप्प पर मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के खिलाफ भद्दा कमेंट किया गया है।

जिससे वह आहत है। उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर देहात थाने में आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर व्हाट्स एप ग्रुप और जिस नंबर से कमेंट किया गया, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस का साइबर सेल भी इस मामले को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें