सदर तहसील में बैठक करते बैनामा लेखक। स्रोत संगठन
हापुड़। तहसील सभागार में सोमवार को अधिवक्ता, बैनामा लेखकों और स्टांप विक्रेताओं की बैठक हुई, इसमें नए नियम को वापस न लेने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा का ऐलान किया गया। लगातार जारी हड़ताल के कारण तहसील संबंधित कार्यों को लेकर लोग बहुत अधिक परेशान हैं।
दस्तावेज तहसील संघ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंती की अध्यक्षता में बैठक हुई। उदय सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह भी तीन दिन हड़ताल रही थी। जिससे कि ई-निबंधन को लेकर आए गलत नियम को सरकार वापस ले। इस चेतावनी के बाद भी नए नियम को वापस नहीं लिया गया है। इसलिए अब तक सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेगी, तब तक सभी अधिवक्ता, बैनामा लेखक और स्टांप विक्रेता निबंधन के कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह विरोध सरकार के निर्णय के खिलाफ है। पूरे प्रदेश में हड़ताल चल रही है।
हड़ताल के कारण बैनामा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। इस दौरान अमित शर्मा, मनीष, सतीश, मुकेश, दिनेश कुमार, राकेश गुप्ता, अशोक शर्मा, युसूफ, निशांक, अभिषेक आदि मौजूद रहे।