हापुड़। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन डीके ठाकुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में वार्षिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर बीट सिस्टम की समीक्षा की जाए। संबंधित पुलिस अधिकारी हर मामले की समीक्षा करें। अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले अपराधियों की पूरी जानकारी रखें। महिलाओं की समस्याओं को लेकर पुलिस प्रमुखता से कार्य करें। मुकदमों में अपराधियों को न्यायालय से कठोर से कठोर सजा दिलाने तक की भरपूर पैरवी पुलिस की तरफ से की जाए। लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। बैठक में एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, पुलिस क्षेत्राधिकारी और सर्किल के थाना प्रभारी मौजूद रहे।