फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से रिसा तेजाब, हाईवे जाम

Thu, 24 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना चौपला पर बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे एक टैंकर से ज्वलनशील पदार्थ गिरने और जमीन से धुआं उठने पर भगदड़ मई। लोग अपनी गाड़ियां रास्ते पर ही छोड़कर भागने लगे। इससे एनएच-24 पर जाम लग गया।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि टैंकर में तेजाब भरा हुआ था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले चालक टैंकर लेकर भाग गया।
दोपहर करीब तीन बजे एक टैंक स्याना चौपला से गुजर रहा था।

तभी टैंकर में भरा तेजाब सड़क पर गिरने लगा। अजीब दुर्गंध आने और जमीन धुआं आने पर लोग सशंकित हो गए। राहगीर अपनी कारों को अधूरे फ्लाई ओवर के पास छोड़कर भाग निकले।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक तेजाब से भरे टैंकर को लेकर भाग गया। कई लोगों द्वारा अपनी कारें सड़क पर छोड़े जाने से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। एक घंटा तक जाम लगने से राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें