गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी छोटे ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी समीर के साथ तय किया था।
जिसकी गोद भराई की रस्म में उन्होंने करीब एक लाख रुपये खर्च किए। जिसके बाद निकाह की तारीख तय कर दी गई। पीड़ित का कहना है कि निकाह का समय करीब आने के दौरान समीर और उसके पिता जब्बार ने दहेज में कार और एक लाख रुपये की नकदी की मांग करना शुरू कर दिया। वहीं, दोनों मांग पूरी न करने पर निकाह न करने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद