फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिटाई कर हत्या की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैठ निवासी फारूख ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह दिव्यांग हैं और अपनी ट्राई साइकिल पर बैठकर छोटा-मोटा काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

बताया कि गांव के ही रहने वाले दो युवक अक्सर उनको परेशान कर गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। कई बार आरोपियों ने उनकी ट्राई साइकिल में अपने ई-रिक्शा से टक्कर मारकर उनको चोट पहुुंचाने की भी कोशिश की है। जब उन्होंने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर हत्या की धमकी दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें