फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फैक्टरी में पंखे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के जिंदल नगर स्थित एक पाइप फैक्टरी परिसर में बने एक आवासीय कमरे के अंदर सोमवार सुबह एक मजदूर का शव पंखे से लटका मिला। इससे फैक्टरी कर्मचारियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मृतक मजदूर के मोबाइक की डिटेल खंगालने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार बिहार के जिला वैशाली के गांव नौरंगपुरी निवासी मदन कुमार (28) पिछले दो वर्षों से पिलखुवा के जिंदलनगर स्थित पाइप फैक्टरी में मजदूरी करते थे। वह अपने एक साथी के साथ फैक्टरी में बने एक आवासीय कमरे में रह रहे थे। रविवार रात वह कमरे में अकेले थे और उनका साथी रात में ड्यूटी पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह ड्यूटी खत्म कर साथी कमरे पर पहुंचा। कमरा खोलकर देखा तो मदन का शव पंखे से लटका था। शव पंके से लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर फैक्टरी कर्मचारी व मजदूरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें